4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपकी छत खाली है तो इन 3 आसान तरीकों से कमाएं ढेर सारा रुपया

यूपी में कोरोना वायरस का कहर पूरे शबाब पर है। कभी भी लॉकडाउन लग सकता है। लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर रोजगार और नौकरियों पड़ता है। पर अब घबराने की जरूरत नहीं अगर शहर में आपका मकान है और उसकी छत खाली है तो बस फिक्र करने की जरूरत नहीं। इस संकट की घड़ी में आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और आपको ढेर सारा पैसा भी मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Jan 2022, 12:29 PM IST

अगर आपकी छत खाली है तो इन 3 आसान तरीकों से कमाएं ढेर सारा रुपया

अगर आपकी छत खाली है तो इन 3 आसान तरीकों से कमाएं ढेर सारा रुपया

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस का कहर पूरे शबाब पर है। कभी भी लॉकडाउन लग सकता है। लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर रोजगार और नौकरियों पड़ता है। पर अब घबराने की जरूरत नहीं अगर शहर में आपका मकान है और उसकी छत खाली है तो बस फिक्र करने की जरूरत नहीं। इस संकट की घड़ी में आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और आपको ढेर सारा पैसा भी मिलेगा। पर हम आपको तीन तरीके बता रहें हैं, जिनके जरिए आप ढेर सारा रुपए कमा सकते हैं। खाली छत के लिए एक दिलचस्प बात यह है कि बैंक इन तरीकों के लिए लोन भी प्रदान करता है। और कुछ ऐसी एजेंसियां हैं जो आपकी छत के लिए बिजनेस ऑफर करती हैं।

ये काम करें, लाखों में होगी कमाई

यूपी लगातार विकास की तरह तत्पर है। छत खाली है पर अब आप सोच रहे हैं कि कैसे होगी कमाई। कैस बिजनेस कर सकते हैं। और घर बैठे अच्छी खासी कमाई कैसे कर सकते हैं। तो हम बताते है कि, वो तीन तरीके कौन से हैं, जिनके जरिए आप अपने मकान की खाली छत से कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक खुशखबर है मौरंग-बालू और ग‍िट्टी के दाम में होगी अब भारी गिरावट, यूपी सरकार ने किया ऐसा काम की वजह जानकर चौंक जाएंगे

सोलर प्लांट से मिलेगा 25 साल तक पैसा

यूपी सरकार और केंद्र सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अगर आप अपनी खाली छत पर सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं तो इससे न सिर्फ आपका बिजली का बिल बच सकता है, बल्कि आप सोलर बिजनेस भी कर सकते हैं। मतलब सोलर प्लांट से पैदा हुई बिजली डिस्कॉम सेंटर खरीद लेगा। यूपी के सभी दफ्तरों में डिस्कॉम सेंटर है। डिस्कॉम सेंटर आपको संपर्क करना होगा। वह आपके घर पर एक बिजली मीटर लगाएगा, यह मीटर बताएगा कि, डिस्कॉम के खाते में कितनी बिजली आई है। और वह आपको इसकी कीमत चुकाएगा। सोलर प्लांट के लिए सिर्फ 80 हजार रुपए प्रति किलोवाट का निवेश करना होगा। इस तरीके से आप अपनी खाली छत से 25 साल तक रिटर्न ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : E-Shram Card योजना : योजना का लाभ लेने में यूपी नम्बर वन, जानें कितने हुए रजिस्ट्रेशन

खाली छत पर खेती

यूपी में टेरेस फार्मिंग लोकप्रिय हो रही है। इसमें आपको अपनी छत पर ग्रीनहाउस बनाना होगा। इसमें पॉलीबैग में सब्जी की बोरियां लगाई जाती हैं। सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम का प्रयोग किया जाता है। तापमान और नमी को नियंत्रित करने के लिए उपकरण लगाने पड़ते हैं। मिट्टी और कोकोपीट्स को पॉलीबैग में भरना होता है। इसके लिए जैविक खाद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पौधों बीमारियों से बचाने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। इन सब्जियों का खुद भी प्रयोग कर सकते हैं और बेच कर धन आर्जित कर सकते हैं।

खाली छत पर मोबाइल टावर

मोबाइल टावर के लिए मोबाइल कंपनियों को किराए पर दे सकते हैं। कंपनियां यहां मोबाइल टावर लगाकर हर महीने आपको अच्छी राशि देंगी। पर इसके लिए अपने पड़ोसियों, स्थानीय नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। कॉल ड्रॉप की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार ने टावर लगाने के नियमों को सरल बना दिया है। अब पैसा कमाने का एक और तरीका है। अगर दूर से या मुख्य सड़क के आपका घर आसानी से दिखाई देता है तो आप अपनी छत पर होर्डिंग लगवा कर ढेर सारी रकम प्राप्त कर सकते हैं। हर शहर में ऐसी विज्ञापन एजेंसियां हैं, जो आउटडोर विज्ञापन करती हैं। इन एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं, जो हर तरह की मंजूरी के साथ आपकी छत पर लगे होर्डिंग लेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश