1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल बनते ही लालजी टंडन ने दिया बड़ा बयान, नीतीश से अपने रिश्तों पर कहा ये

भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूपी की राजनीति में सक्रिय रहे लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Aug 2018, 8:31 PM IST

Lalji Tandon

Lalji Tandon

लखनऊ. भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूपी की राजनीति में सक्रिय रहे लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई राज्यपालों की सूची में कई और प्रदेशों को नए राज्यपाल मिले हैं। राज्यपाल बनते ही लालजी टंडन ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी द्वारा उनपर जताए गए विश्वास व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने संबंधों पर उन्होंने बात की है।

ये भी पढ़ें- केशव प्रसाद मौर्य ने साझा किया अटल जी का बहुत खास वीडियो, अपनी पत्रकारिता और राजनीति से जुड़े उन्होंने खोले थे बड़े राज

नीतीश जी मेरे पुराने मित्र-

लालजी टंडन ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा मुझमे विश्वास दिखाया गया है। मैं बिहार के विकास में योगदान करने की कोशिश करूंगा। मैं राज्य सरकार के एक अभिभावक की भूमिका निभाऊंगा। नीतीश जी मेरा पुराने मित्र हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई समस्या होगी।

1960 से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर-
लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के वे प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। लाल जी टंडन का राजनीतिक सफर 1960 में शुरू हुआ था। उन्होंने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया था।साल 2009 में उन्हें लखनऊ से सांसद चुना गया था। यूपी की राजनीति में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले लालजी टंडन यूपी में कई बार मंत्री रहे हैं। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। कुछ वर्षों के लिए वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

इन प्रदेशों को भी मिले नए राज्यपाल-

जारी की गई सूची में सिक्किम में गंगा प्रसाद को नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल रहे कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हरियाणा को सत्यदेव नारायण आर्य के रूप में नया राज्यपाल मिला है।