पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. भोपाल से 10 जून को लखनऊ पहुंचे मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) की अंतिम इच्छा अयोध्या (Ayodhya) जाकर रामलला के दर्शन करना और राममंदिर निर्माण (Ram Temple) की प्रगति देखने की थी। इसकी उन्होंने योजना भी बना ली थी। निजी सचिव संजय चौधरी को तैयारियां करने का निर्देश भी दे दिया था। लेकिन, इससे पहले वह अयोध्या जा पाते उनकी तबियत बिगड़ गयी। और अस्पताल में भर्ती हो गए। अंतत: उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गयी।