लखनऊ. यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। घरों में अब 4जी तकनीकी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 4जी तकनीकी से स्मार्ट मीटर लगने पर भार जंपिंग तथा अन्य दिक्कतों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Power ) भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए ईईएसएल (Energy Efficiency Services Limited) को निर्देश जारी कर दिया है।