31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में : अखिलेश यादव

- भाजपा पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, भारतीय जनता पार्टी संख्या बल न होते हुए भी जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए व्याकुल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Jun 2021, 11:44 AM IST

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. Akhilesh Yadav Attack BJP भाजपा पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, भारतीय जनता पार्टी संख्या बल न होते हुए भी जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए व्याकुल है। भाजपा सरकार की ताकत का प्रयोग कर पंचायत सदस्यों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान के लिए मजबूर कर रही है। सत्ता का यह घोर दुरुपयोग है और भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां हुईं और तेज, सीएम योगी ने कहा, डरने की जरूरत नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि औरैया, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा, हापुड़, सिद्धार्थनगर, रामपुर, गोरखपुर व फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों में सत्ता दल खुलकर समाजवादी पार्टी के निर्वाचित व समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। हद तो यह है कि सरकारी तंत्र से पंचायत सदस्यों के परिवारीजन को परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक से भी इसकी शिकायत की थी पर नतीजा अभी आना बाकी है। राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ समाजवादी पार्टी के नेता का मकान तोड़ने की भी धमकी दी गई है। उनके मार्केट को कोर्ट के स्टे के बावजूद तोड़ा जाना अन्याय है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश