31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री काजल निषाद आज समाजवादी पार्टी में होगी शामिल

- अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद समेत सैकड़ों लोग थामेंगे हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Aug 2021, 12:22 PM IST

समाजवादी पार्टी का बढ़ेंगे कुनबा, भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद आज सपा होगी शामिल

समाजवादी पार्टी का बढ़ेंगे कुनबा, भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद आज सपा होगी शामिल

लखनऊ. bhojpuri actress Kajal Nishad यूपी की सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज कर दी है। इधर समाजवादी पार्टी का कुनबा तेज गति से बढ़ रहा है। लखनऊ में शनिवार को पार्टी कार्यालय में भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद राजपाल सैनी अपने समर्थकों और कई अन्य पार्टी के नेतागण समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होंगे।

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में किया काम :- समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद और भोजपुरी एक्टर समेत सैकड़ों लोग आज समाजवादी पार्टी का हाथ थामेंगे। अभिनेत्री काजल निषाद भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। काजल निषाद ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। कॉमेडी सीरियल लापतागंज (2009-2010) में उनकी भूमिका चमेली को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा इश्क के रंग, तोता वेड्स मैना सीरियल में काम किया है। शादी बियाह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है।

अयोध्या का ईंट पूजन अशुभ घड़ी में हुआ : सतीश चंद्र मिश्र

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी :- काजल निषाद लगातार राजनीति में अपना हाथ आजमा रहीं है। पर अभी तक उन्हें कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में काजल निषाद कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर (ग्रामीण) निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ी थी। पर हार गई।

विवादों में काजल निषाद :- काजल निषाद का नाम एक विवाद में भी काफी उछाला था। फरवरी 2012 में, उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता राम भुवाल निषाद और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि ककरखोर में चुनाव प्रचार के दौरान राम भुवाल व उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला करवाया था।

मुम्बई वासी हैं काजल निषाद :- काजल निषाद का जन्म मुंबई शहर में हुआ था। उनके माता-पिता कच्छ गुजरात से हैं। और मुंबई में बस गए हैं। काजल ने गोरखपुर जिले के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है।