30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव की भाजपा को सलाह, चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए किसानाें को न ठगें

आज की वार्ता में कृषि क़ानून वापस ले भाजपा सरकार : अखिलेश यादव
less than 1 minute read
Google source verification
अखिलेश यादव की भाजपा को सलाह, चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए किसानाें को न ठगें

अखिलेश यादव की भाजपा को सलाह, चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए किसानाें को न ठगें

लखनऊ. किसान आंदोलन का आज 35वां दिन है। बुधवार को आंदोलनकारी किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच वार्ता होगी। किसान और भाजपा सरकार की वार्ता में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव उम्मीद के साथ यह सलाह भी दी है कि, भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए पूरे देश के किसान को न ठगे और आज की वार्ता में कृषि क़ानून वापस ले।

104 आईएएस अधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा उत्तर प्रदेश घृणा की राजनीति का बन चुका है केंद्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह अपनेेे टि्वट पर लिखा कि, भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए पूरे देश के किसान को न ठगे और आज की वार्ता में कृषि क़ानून वापस ले। सच तो ये है कि भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता भी यही चाहता है क्योंकि वो आम जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था।

मंगलवार को भी अखिलेश यादव केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसानों के लिए 'डेथ वारंट' हैं। सपा नेता और कार्यकर्ता किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो उन पर गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग