26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़, महंगी शराब और लक्जरी गाड़ियों पर धन खर्चने के आनंद गिरि पर लगे थे आरोप

Mahant Narendra Giri - अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Sep 2021, 9:09 AM IST

आनंद गिरि पर आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़, महंगी शराब और लक्जरी गाड़ियों पर धन खर्चने के लगे थे आरोप

आनंद गिरि पर आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़, महंगी शराब और लक्जरी गाड़ियों पर धन खर्चने के लगे थे आरोप

लखनऊ. Anand Giri अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आनंद गिरि का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण के आरोप में आनंद गिरि जेल भी जा चुके हैं। इसके अलावा आनंद गिरि महंगी शराब और लक्ज़री गाड़ियों पर धन खर्चने की वजह से भी चर्चा रहे हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में महंत नरेंद्र गिरी महाराज का हुआ निधन

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक व योग गुरु आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2019 में 29 व 34 साल की की दो महिलाओं संग अमर्यादित आचरण के आरोप में में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2019 में एक आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण के लिए आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में बुलाया गया था। ऑस्ट्रेलियन मीडिया के अनुसार, उन्हें सिडनी स्थित ओक्सले पार्क के वेस्टर्न सबअर्ब से गिरफ्तार किया गया था।

दो अलग-अलग घटनाओं में लगा था आरोप :- आनंद गिरि महाराज पर दो अलग-अलग घटनाओं में ऑस्ट्रेलिया निवासी दो महिलाओं से अमर्यादित आचरण का आरोप था। आरोपों के अनुसार, पहली घटना वर्ष 2016 की है, जब योग गुरु नए साल के मौके पर रूटी हिल क्षेत्र स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने गए थे। वहां वे 29 वर्षीय महिला से मिले और उससे अमर्यादित आचरण किया।

दूसरी घटना नवंबर 2018 की है। रूटी हिल क्षेत्र के एक घर में जब योग गुरु आनंद गिरि को प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया गया था। वहां पर भी उन पर 34 वर्षीय महिला के साथ घर के बरामदे में अमर्यादित आचरण का आरोप लगा। दोनों ही महिलाएं योग गुरु की पूर्व परिचित थी।

महंत नरेंद्र गिरि ने शिष्य का किया था बचाव :- उस वक्त गुरु महंत नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि का बचाव किया था। और कहा था कि, पीठ थपथपाकर आशीर्वाद की परंपरा को अमर्यादित आचरण करार दिया गया और इस आधार पर उन्हें आरोपित कर गिरफ्तार किया गया था।

सिडनी कोर्ट ने आनंद गिरि को बाइज्जत बरी किया :- इसके बाद आनंद गिरि महाराज को सिडनी कोर्ट में पेश किया जहां वर्ष 2019 सितंबर में बाइज्जत बरी कर दिया। अदालत में सभी आरोप निराधार और मन गढ़ंत पाए गए। सिडनी पुलिस ने अपनी गलती मानते हुए कोर्ट को बताया था स्वामी आनंद गिरि के खिलाफ आरोप निराधार और असत्य हैं।

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं : आनंद गिरि

इसके बाद सिडनी कोर्ट ने स्वामी आनंद गिरि का पासपोर्ट तत्काल रिलीज कर भारत जाने की अनुमति दी। कोर्ट का फैसला आने के बाद आनंद गिरि ने कहा था कि, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता। सिडनी कोर्ट ने मुझे ससम्मान निष्कलंक बरी किया है। सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा है। सभी को बहुत-बहुत बधाई।

शराब नहीं बल्कि एप्पल जूस : आनंद गिरि

आनंद गिरि की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें वो फ्लाइट में बैठे थे, साथ ही उनके पास एक ग्लास रखा था। तस्वीर देखने पर लग रहा था कि ग्लास में शराब है। जिसके बाद वो मठ के लोगों के निशाने पर आ गए। बाद में आनंद गिरि ने पूरे मामले पर सफाई दी और बताया कि वो शराब नहीं बल्कि एप्पल जूस था।

चोरी का आरोप :- महंत नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि पर आरोप लगाया था कि आनंद परिवार से मिलते हैं। हनुमान जी मंदिर के चढ़ावा में से चोरी कर वो अपने घर भेजते हैं। नरेंद्र गिरि ने ये भी कहा था कि कई दिनों की निगरानी के बाद ऐसा कहा जा रहा है।