कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदी जी के सर्टिफिकेट से उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदी जी, योगी जी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।