
बलरामपुर अस्पताल मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा
उत्तर प्रदेश को 'उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश' बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे सार्थक प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। प्रदेश के अस्पतालों के मेकओवर, अपडेशन , मॉडर्न फैसिलिटीज से लैस करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पताल भी इस प्रक्रिया से अछूते नहीं है तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया, सिविल और पीजीआई समेत अब बलरामपुर अस्पताल को भी मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस करने की तैयारी चल रही है।
सीएम योगी की अध्यक्षता में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए सरकारी अस्पतालों के उच्चीकरण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस विषय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा भी घोषणा की गई थी कि बलरामपुर अस्पताल को मॉडर्न फैसिलिटीज से लैस होगा। ऐसे में, अब बलरामपुर अस्पताल के सर्जरी विभाग को मॉडर्न फैसिलिटीज से लैस करने का कार्य शुरू हो गया है। इस क्रम में, उच्चीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2.50 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।
109 से ज्यादा सर्जरी इक्विप्मेंट्स केटेगरी की अपडेशन प्रक्रिया होगी पूर्ण
इस उच्चीकरण प्रक्रिया के जरिए मूल रूप से सर्जरी विभाग के 109 से ज्यादा सर्जरी इक्विप्मेंट्स केटेगरी को अपडेट करने की तैयारी है। इसमें 28 लाख रुपए के 10 इलेक्ट्रो सर्जिकल जेनरेटर, 25 लाख के जेनरेटर फुटस्विच व लैप्रोस्कोपिक युनिट्स समेत तमाम इक्विप्मेंट्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वॉर्ड की साज-सज्जा में उपयुक्त होने वाले फर्नीचर्स व अन्य साजो-सामान की खरीद को भी बल मिलेगा।
जिन साजो-सामान का क्रय उच्चीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए किया जाना है उनमें 480 रुपए से लेकर 28 लाख रुपए तक के इक्विप्मेंट्स शामिल है। निश्चित तौर, उच्चीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यहां यहां ट्रीटमेंट कराने वाले मरीजों को फायदा होगा तथा तीमारदारों को भी होने वाली असुविधा में कमी आएगी।
Updated on:
26 Nov 2023, 8:32 AM IST
Published on:
26 Nov 2023, 8:32 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.