इसके बाद सीपीएम भी पीछे नहीं रही, यूपी सरकार पर निशान साधते हुए सीपीएम ने कहाकि, उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। योगी सरकार को कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्या पर जल्द से जल्द विराम लगाना चाहिए। इसके लिए सरकार को फौरन कदम उठाने की जरूरत है। इस महामारी के दौर में केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती है।