लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। यूपी जनता को खराब हालात को देखते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने गुरुवार को अपने ट्विट के जरिए यूपी सरकार (Yogi Sarkar Request) से निवेदन किया कि, अपना समय, संसाधन और उर्जा इस त्रासदी को छुपाने, दबाने में लगाना व्यर्थ है। महामारी को रोकने, लोगों की जान बचाने, संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए ठोस कदम (prevent Concrete steps) उठाइए, यही वक्त की पुकार है।