31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लापतागंज’ फेम अभिनेत्री काजल निषाद साइकिल पर हुई सवार

- समाजवादी पार्टी के कुनबे में अचानक ढेर सारे नए समाजवादियों की इंट्री हुई है। भोजपुरी की मशहूर खूबसूरत अभिनेत्री और लापतागंज सीरियल फेम काजल निषाद ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Aug 2021, 6:14 PM IST

'लापतागंज' फेम अभिनेत्री काजल निषाद साइकिल पर हुई सवार

'लापतागंज' फेम अभिनेत्री काजल निषाद साइकिल पर हुई सवार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे में पार्टियों में सदस्यता ग्रहण करने और इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है। समाजवादी पार्टी के लिए 7 अगस्त का दिन बेहद लकी रहा। समाजवादी पार्टी के कुनबे में अचानक ढेर सारे नए समाजवादियों की इंट्री हुई है। भोजपुरी की मशहूर खूबसूरत अभिनेत्री और लापतागंज सीरियल फेम काजल निषाद ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ ही पूर्व सांसद राजपाल सैनी और महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी भी साइकिल पर सवार हो गईं। इस अवसर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

कांग्रेस टिकट पर काजल निषाद लड़ी थी चुनाव :- जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और काजल निषाद को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि काजल निषाद ने अपने 1000 समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ी थी पर इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। अभिनेत्री काजल निषाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार निशाना साधती रहती हैं।

भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री काजल निषाद आज समाजवादी पार्टी में होगी शामिल

अखिलेश को भेंट :- सूबे के कई इलाकों से चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और दूसरे पार्टियों के पदाधिकारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। पूर्व सांसद राजपाल सैनी और महामंडलेश्वर सत्या नंद गिरी भी सपा में शामिल हुए हैं। सत्या नंद गिरी ने अखिलेश यादव को लड्डू गोपाल की मूर्ति और छप्पन भोग भी भेंट किया है।