2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडे और चिकन के दामों में भारी गिरावट

यूपी में अचानक अंडे की खपत आधी हो गई है। और चिकन का कारोबार भी घटकर आधे से कम हो गया है।
2 min read
Google source verification
अंडे और चिकन के दामों में भारी गिरावट

अंडे और चिकन के दामों में भारी गिरावट

लखनऊ. यूपी में अचानक अंडे की खपत आधी हो गई है। और चिकन का कारोबार भी घटकर आधे से कम हो गया है। जिस वजह से चिकन और अंडे की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बर्ड फ्लू की दहशत ने लखनऊ के 25 हजार चिकन कारोबारियों को मुश्किल में डाल दिया है।

सर्दी में चिकन, अंडे की बिक्री बढ़ जाती है पर बर्ड फ्लू की सूचना ने दहशत पैदा कर दी है। जिस वजह से चिकन, अंडे की बिक्री में भारी कमी आई है। और मांग कम होने की वजह से दाम भी प्रभावित हुए हैं। लखनऊ मंडल में करीब 45 पोल्ट्री फार्म है। रोजाना करीब 4.75 लाख अंडों का उत्पादन होता है। अंडा कारोबारियों के अनुसार, लखनऊ में रोजाना 2.50 लाख अंडों की खपत होती है, पर बर्ड फ्लू की वजह से पिछले 24 घंटे में घटकर आधी करीब 1.35 लाख हो गई है।

बर्ड फ्लू के डर से बिक्री हुई आधी :- लखनऊ की मुर्गा मंडियों में रोजाना 10 हजार टन माल आता है। पर बर्ड फ्लू के डर से बुधवार को करीब छह हजार टन माल ही बिक सका। पहले जो सप्लायर प्रतिदिन 20 कुंतल चिकन सप्लाई करते थे। दो दिनों से 10 कुंतल माल ही बेच पा रहे हैं। चौक के चिकन कारोबारी मो. शहजाद ने बताया कि, बर्ड फ्लू से मुर्गे की मांग घट गई है, जब मांग घट गई तो कीमतें अपने आप ही कम हो गईं।

मुर्गे के 100 रुपए प्रति किलो तक गिर जाएंगे दाम :- शहजाद ने बताया कि, एक जनवरी तक थोक बाजार में जिंदा मुर्गे की कीमत 106 रुपए प्रतिकिलो थी, पर अब 78-80 रुपए प्रतिकिलो है। बर्ड फ्लू की दहशत अगर लम्बे समय चली तो दाम 50 रुपये प्रतिकिलो तक गिर जाएंगे। फुटकर बाजार में 180 रुपये प्रति किलो से घटकर 140 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। ऐसे हाल रहे तो दाम 100 रुपए प्रति किलो तक गिर जाएंगे।