प्रदेश कार्यसमिति में अध्यक्षीय भाषण में स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, कोरोना काल में विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। विपक्ष के नेता सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे। आप सभी विपक्ष की पूरी करतूत जनता को बताएं। 'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन' के संकल्प के साथ विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तीव्र गति वाला टीकाकरण हमारे देश व प्रदेश में चल रहा है। एक समय था जब उद्योगपति उत्तर-प्रदेश में लूट खसोट, भ्रष्टाचार माफियाराज और गुंडागर्दी के कारण कोई व्यापारी आने से डरते थे। लेकिन आज योगी सरकार ने माहौल बदल दिया है, आज राज्य में कानून का राज है, लोग भय और आतंक से मुक्त है। तभी तो उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश पहली पसंद बना है।