शुक्रवार दोपहर, एएसआई वीरेंद्र सीबीआई दफ्तर के मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान, बिहार के मुंगेर जिले का निवासी दिनेश मुर्मुर नामक व्यक्ति मटमैले रंग का स्वेटर पहने परिसर में घुसा। वीरेंद्र ने उसे परिसर में बैठने से मना किया, जिसके बाद दिनेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद, उसने झोले से धनुष-बाण निकालकर एएसआई पर हमला कर दिया। तीर वीरेंद्र के सीने में धंस गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मियों और ट्रैफिक पुलिस ने दौड़कर हमलावर को पकड़ लिया।