दो माह का टास्क :- भाजपा के 2 माह के टास्क की शुरूआत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साधु संतों का सम्मान से शुरू होगा। आगे आने वाले कार्यक्रमों में हेल्थ वालंटियर योजना के तहत प्रत्येक वार्ड व गांव में एक युवा, एक महिला कार्यकर्ता का चयन, 25 जुलाई को बूथ स्तर पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना, 26 से 31 जुलाई के बीच ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य का अभिनंदन, मंडल कार्यसमिति की बैठकों की तिथि तय की जाएगी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह, 15 अगस्त से बूथ समिति के सत्यापन का कार्य शुरू होगा जो 15 सितम्बर तक चलेगा। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि, पूरे प्रदेश सहित काशी क्षेत्र में जिला कार्यसमिति की बैठकों का सिलसिला इस वक्त जारी है।