
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे निर्धन छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को यूपी के सभी 18 मंडलों में सीएम योगी आदित्यनाथ की 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' की निशुल्क कोचिंग की फिजिकल और वर्चुअल क्लास शुरू हो जाएंगी। सोमवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी ने अभ्युदय कोचिंग का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पोर्टल 10 फरवरी को लॉन्च किया गया, जिसे इच्छुक अभ्यार्थियों ने हाथोंहाथ ले लिया। महज पांच दिनों में करीब 5 लाख युवाओं ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहाकि, जीवन के सर्वांगीर्ण विकास का माध्यम ही अभ्युदय है। यह कोचिंग मात्र नहीं है।
अभ्युदय कोचिंग मात्र नहीं : सीएम योगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, जीवन के सर्वांगीर्ण विकास का माध्यम ही अभ्युदय है इसलिए यह कोचिंग मात्र नहीं है, यह यूपी के युवाओं के सर्वांगीर्ण विकास का पथ प्रदर्शक बनेगा, इसी विश्वास के साथ इस योजना को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से इसकी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
यूपी के 18 मंडलों में योजना शुरू :- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरूआत ऐसे छ़ात्रों को लेकर किया गया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग खर्च का निर्वहन नहीं कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर सीएम योगी ने यूपी के 18 मंडलों में इस योजना को शुरू किया। और अगर सब ठीक रहा तो इसे शीघ्र ही जिल स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में यूपीएससी, यूपीपीएससी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग, एसएससी, बीएड, टीईटी और अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं की आयोजित परीक्षाएं के लिए कोचिंग प्रदान की जाएंगी।
अब भी रजिस्ट्रेशन जारी हैं :- ऑफलाइन कोचिंग के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा में प्रदेशभर से 50,192 प्रतियोगियों का चयन किया गया है। अभ्युदय योजना के लिए 10 फरवरी रात को पंजीकरण खुला अब तक 4.84 लाख युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। शनिवार को एनडीए/सीडीएस, सिविल सेवा, जेईई और नीट के लिए ऑनलाइन टेस्ट हुआ था। ऑनलाइन क्लासेज के लिए अब भी रजिस्ट्रेशन जारी हैं। अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटीरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
दिग्गज करेंगे मार्गदर्शन :- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में यूपी के अपने-अपने क्ष़ेत्र के दिग्गज आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अपने अनुभवों को छात्रों से शेयर करेंगे और उनकी काउंसलिंग करेंगे। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ छात्रों की समस्या का समाधान करेंगे। वहीं नेशनल डिफेंस एकेडमी और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस जैसी परीक्षाओं के लिए यूपी के सैनिक स्कूलों के प्राचार्य प्रशिक्षण देंगे। वहीं नीट और जेईई के लिए अलग से क्लासेस लगेंगी।
Published on:
15 Feb 2021, 5:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.