
अभिनेत्री कंगना रनोट को यूपी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर
लखनऊ. ODOP brand ambassador Kangana Ranaut उत्तर प्रदेश की एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने देश ही नहीं दुनिया में धूम मच रखी है। मशहूर और हरदिल अजीज अभिनेत्री कंगना रनोट ( Kangana Ranaut ) को ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की है। कंगना रनोट शुक्रवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और कहाकि, तपस्वी राजा रामचंद्र की तरह आपका राज रहे।
अपर मुख्य सचिव सूचना, एमएसएमई, निर्यात संवर्धन तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, नवनीत सहगल ने एक ट्वीट में कहाकि, अभिनेत्री कंगना रनौत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने उन्हें ओडीओपी का उत्पाद भेंट किया। सहगल ने आगे लिखा कि कंगना ओडीओपी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।
अयोध्या भ्रमण का न्यौता :- फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने शुक्रवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। जहां सीएम योगी ने उनको अयोध्या के श्रीराम लला की प्रतिकृति, राममंदिर का प्रसाद तथा ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर तोहफे में भेंट किया। साथ ही अभिनेत्री कंगना रनोट को अयोध्या भ्रमण का न्यौता भी दिया।
भगवान करे योगी जी का साम्राज्य और फैले :- इस अवसर पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने सीएम योगी के सभी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। नोएडा में बन रही यूपी फिल्म सिटी को लेकर भी मुख्यमंत्री को अपना साधुवाद ज्ञापित किया। कंगना ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले हमारे पास तपस्वी राजा श्रीराम चंद्रा जी थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ जी हैं। भगवान करे उनका (योगी जी) साम्राज्य और फैले। उन्होंने मुझे वो सिक्का दिया जिसका इस्तेमाल राम जन्म भूमि में होता है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट क्या है? :- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यूपी सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ऐसे स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों और शिल्प को प्रोत्साहित करना है, जो अलग अलग जिलों की अपनी पहचान हैं। 'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' योजना से यूपी के सभी 75 जिले जुड़े हैं।
Updated on:
2 Oct 2021, 9:53 AM IST
Published on:
2 Oct 2021, 8:49 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.