31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के अफसर अब नहीं कर सकेंगे महंगी हवाई यात्रा और नए वाहन खरीद पर लगा प्रतिबंध

CM Yogi strict order - योगी सरकार की गैर जरूरी खर्चों पर चली कैंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Jul 2021, 11:33 PM IST

yogi_adityanath.jpg

CM yogi

लखनऊ. Chief Secretary Rajendra Kumar Tiwari ordered to cut expenses उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बेहद सख्त और जरूरी फैसला लिया है। योगी सरकार ने प्रदेश में गैर जरूरी खर्चों पर कैंची चला दी है। अफसरों की महंगी हवाई यात्रा से लेकर नए वाहन खरीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ईंधन पर होने वाले खर्च को कम करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करें :- मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने खर्चों में कटौती के आदेश के साथ ही विभागों को इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्टतौर पर कहा गया कि, हवाई यात्रा के लिए अधिकृत अफसर भी अब केवल इकनामी क्लास में ही यात्रा करेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक्जीक्यूटिव और बिजनेस क्लास में यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा अधिकारियों को शासकीय कार्यों के लिए की जाने वाली यात्राओं को कम करने का निर्देश दिया गया है। यथासंभव अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्राह्मण-दलित समाज के जरिए सत्ता में पहुंचेगी बसपा : सतीशचंद्र मिश्रा

कोई भी विभाग नए वाहन नहीं खरीदेगा :- मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहाकि, कोई भी विभाग नए वाहन भी नहीं खरीद सकेगा। जो वाहन पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, उनके स्थान पर किराये पर वाहन की व्यवस्था करने को कहा गया है। सरकारी वाहनों के रखरखाव व ईंधन पर होने वाले खर्चे को भी कम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इसका विशेष ध्यान दिया जाए कि ईंधन का दुरुपयोग न हो और इस मद में आवंटित बजट की तुलना में कमी लाई जाए।

सभी प्रकार के व्यय कम किए जाएं :- मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहाकि, कार्यालय व्यय, यात्रा व्यय, स्थानान्तरण यात्रा व्यय, अवकाश यात्रा सुविधा, कंप्यूटर अनुरक्षण, स्टेशनरी, मुद्रण व प्रकाशन के व्यय में कमी करने का भी निर्देश दिया गया है।