31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें घरेलू सिलेंडर हुआ कितना महंगा

- यूपी की जनता के लिए एक बड़ा झटका। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक अगस्त से भारी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Aug 2021, 11:09 PM IST

 gas cylinder

Gas cylinders

लखनऊ. यूपी की जनता के लिए एक बड़ा झटका। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक अगस्त से भारी बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल ने अपने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है वहीं, भारत गैस का कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 75 रुपए तक महंगा हो गया है।

आगरा-प्रयागराज में औद्योगिक क्लस्टर बनाने की मिली मंजूरी, एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

जमकर बढ़े दाम :- राजधानी लखनऊ में एक अगस्त से पहले तक इंडेन कंपनी का 19 किलो का सिलेंडर 1,649 रुपए में मिलता था। अब सिलेंडर का रेट 1722.50 रुपए हो गया है। वहीं, भारत गैस का रेट 1640 रुपए से बढ़कर 1,715 रुपए तक पहुंच गया है।

घरेलू सिलेंडर पुराने रेट :- भारत गैस एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि कीमतें तो बढ़ गईं हैं। पर अभी तक मैसेज नहीं आया है। हालांकि, एक अगस्त से नया रेट लागू हो गया है। ऑल इंडिया एलपीजी विक्रेता संघ के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि केवल 19 किलो वर्ग में ही रेट बढ़ा है। घरेलू सिलेंडर पुराने रेट पर दिए जा रहे हैं।

खाना महंगा होगा :- सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाहर खाना महंगा हो जाएगा। लखनऊ होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश छाबड़ा का कहना है कि यह फैसला ठीक नहीं है। पहले से ही लोगों का होटल और रेस्टोरेंट में आकर खाना बंद हो गया है।