
Corona Virus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 158701 पहुंचा, लखनऊ में हालत सबसे भयानक
लखनऊ. UP Corona virus update today उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 8737 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 255 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक 20 मौत मेरठ जिले में हुई फिर राजधानी लखनऊ का नम्बर आता है। Lucknow Corona virus update लखनऊ में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई।
रिकवरी दर 90.60 प्रतिशत हुई :- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में कोरोना वायरस की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संमक्रण पर सरकार ने अंकुश लगाया है। बीते 24 घंटे में 8737 ही नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30 अप्रैल तक यह संख्या तीस हजार से ऊपर रहती थी। प्रदेश में एक्टिव केस में भी 56 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि रिकवरी दर 90.60 प्रतिशत हो गई है।
23,045 संक्रमित डिस्चार्ज :- अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में बीते 24 घंटे में 255 लोगों की मौत हो गई है। अब पॉजिटिविटी दर 3.2 प्रतिशत हो गई है। यह संख्या 24 अप्रैल, 2021 को संसूचित 38 हजार मामलों से लगभग 29 हजार कम है। पिछले 24 घण्टों में 23,045 संक्रमित व्यक्ति उपचार के बाद डिस्चार्ज किये गये हैं।
मेरठ में 20 की मौत :- प्रदेश में कोरोना संक्रमित 255 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है। विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों में लखनऊ में 19 कानपुर में 12 वाराणसी में 7 प्रयागराज में 5, मेरठ में 20 गौतमबुध नगर में 5 गोरखपुर में 6, गाजियाबाद में 2, बरेली में 4 ,झांसी में 9, सहारनपुर में 11 मुजफ्फरनगर में 4 आगरा में 10 गाजीपुर में 6, मथुरा में 5 शाहजहांपुर में 4 देवरिया में 1 आजमगढ़ में 9, चंदौली में 8 सोनभद्र में 3 अमरोहा में 7 प्रतापगढ़ में 3 हरदोई में 5, गोंडा में 3 बहराइच में 5 सिद्धार्थनगर में 4 बागपत में चार, मऊ में चार लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में एक तो कहीं दो लोगों की मौत हुई है।
Published on:
18 May 2021, 7:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.