डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। पठन पाठन, प्रवेश आदि सभी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। और छात्रों को हॉस्टल खाली करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय में 3 सितंबर शाम को बीएड एचआई की छात्रा अंजलि यादव के सुसाइड के बाद शनिवार से शुरू हुआ बवाल ने जोर पकड़ लिया है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया है कि, आधी रात को शिक्षकों ने उन्हें पीटा है। सोमवार शाम से छात्रों ने विवि के दोनों गेट को बंदकर वीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, कर्मचारियों को विवि में बंधक बना लिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की अनुमति से विश्व विद्यालय प्रशासन ने साइन डाई लगा दिया है।