30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले में सैंकड़ों शराब की बोतलें बहती देख ग्रामीण खुशी से झूमे, प्रतिबंधित ब्रांड देख लखनऊ पुलिस के उड़े होश

- डेर सारे ग्रामीण घर ले गए शराब की बोतलें- पावर हाउस प्रतिबंधित ब्रांड, ब्रिकी पर रोक - पुलिस जांच में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Aug 2021, 2:39 PM IST

नाले में सैंकड़ों शराब की बोतलें बहती देख ग्रामीण खुशी से झूमे, प्रतिबंधित ब्रांड देख लखनऊ पुलिस के उड़े होश

नाले में सैंकड़ों शराब की बोतलें बहती देख ग्रामीण खुशी से झूमे, प्रतिबंधित ब्रांड देख लखनऊ पुलिस के उड़े होश

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुबह नाले में कई दर्जन अवैध शराब की पेटियां देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। और फिर उसके बाद अवैध शराब की बोतलों को लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध शराब की बोतलों को अपने कब्जे में लिया। शराब की बोतलें पावर हाउस प्रतिबंधित ब्रांड की थी। पावर हाउस ब्रांड की शराब ब्रिकी पर फिलहाल रोक लगी हुई है। इस संबंध में पुलिस जांच में जुट गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में फेल यूपी में चौथे स्थान पर, पहले का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

नाले में शराब की बोतल, ग्रामीणों में चर्चा :- मामला सरोजनीनगर के चंद्रावल मार्ग पर बने नाले का है, जहां कई दर्जनों देसी शराब के पौवे की पेटियां मिली। ग्रामीणों में शराब की बोतलों का नाले में मिलना चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई लोग पौवे बटोर ले गए।

मामले की जांच शुरू : पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि, नाले में पड़ी शराब की पेटियों की जानकारी होने पर पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। शराब के पौवों पर ब्रांड का नाम पावर हाउस लिखा हुआ है जो पहले सेल में था लेकिन अब बंद हो चुका है। इस संबंध में मामले की जांच की जा रही है करीब 50 से अधिक पेटियों से कई दर्जन पौवे बरामद हुए हैं।