29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग के छात्रों को आर्टिफिशियल लैब लगी खास

शैक्षणिक यात्रा पर एकेटीयू पहुंचे बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्र, देखे विभिन्न लैब।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 11, 2023

 सेंसर लैब, लेजर लैब का निरीक्षण किया

सेंसर लैब, लेजर लैब का निरीक्षण किया

हाल ही में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर के चर्चित होने के बाद एआई तकनीक की खूब चर्चा हो रही है। इसका असर मंगलवार को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: महापौर पद के दावेदारों में दिग्गज नेताओं की पत्नियों के नाम, जानिए किनके नाम की है चर्चा

दरअसल शैक्षणिक यात्रा पर विश्वविद्यालय पहुंचे बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्रों ने सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के विभिन्न लैब को देखा। लेकिन सबसे ज्यादा रूचि एआई लैब को देखने में रही।

एआई तकनीक की ली जानकारी

अपने शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विभिन्न लैब को देखा। इस क्रम में एडवांस फैब्रिकेशन लैब, आइडिया लैब, थ्री डी प्रिंटिंग लैब, गूगल कोडिंग लैब, फाइबर सेमुलेशन, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, सेंसर लैब, लेजर लैब आदि का निरीक्षण किया। बच्चों ने थ्री डी प्रिंटिंग से किस तरह मॉडल बनाये जाते हैं कि जानकारी ली। साथ ही आइडिया लैब को करीब से जाना। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह एआई लैब को देखने में रहा।

यह भी पढ़ें: Video निकाय चुनाव को लेकर बोले पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार

इस दौरान एसो0 प्रोफेसर डॉ0 अनुज शर्मा ने छात्रों को एआई तकनीक के बारे में जानकारी दी। साथ ही अन्य लैब को भी दिखाया। इस दौरान इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह ने छात्रों इनोवेशन हब के बारे में बताया। साथ ही इनोवेशन और स्टार्टअप के प्रति उत्साह भी बढ़ाया। इस मौके पर वंदना शर्मा और रितेश सक्सेना भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lucknow Nagar Nikay Chunav : नगर निगम लगातार चला रहा पोस्टर,बैनर हटाने का अभियान