लखनऊ. Fake Ginger careful पूरी दुनिया में अदरक का प्रयोग अचानक बढ़ गया है। कोरोना काल में यूपी के हर घर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा बनाया जा रहा है, जिसमें अदरक का प्रयोग होता है। जनवरी 2021 से अदरक की कीमतें काफी बढ़ गईं हैं। अदरक की इस वक्त भारत, चीन और यूरोप में सबसे ज्यादा मांग है। जिस वजह से बाजार में असली अदरक की जगह पर नकली अदरक (Fake Ginger) बिकने लगी है। अगर अदरक खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि अदरक की जगह पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है।