योगी सरकार ने सूखा प्रभावित 62 जिलों के साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों की भी सुध ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बाढ़ के प्रभावित 12 जिलों के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए 876 करोड़ रुपए का मुआवजा भेज दिया है। सीएम योगी ने कहा कि, किसान हमारा अन्नदाता है। हमको उसकी काफी चिंता भी है। हमने बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों में किसानों को मुआवजा देने के लिए 876 करोड़ रुपये भेजे हैं। इससे पूर्व 62 जनपदों में समय पर बारिश नहीं हुई। उन जनपदों में सरकार किसानों को दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आज तो हम कुछ किसानों को ट्रैक्टर भी उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे कि, यह कम समय में अधिक और उन्नत उपज का उत्पादन करने में सफल हों।