
सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, उच्चतम कीमत से 6000 रुपए हुआ सस्ता
लखनऊ. यूपी में सोने की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 6000 रुपए सस्ता हो गया है। अगस्त 2020 में सोने की उच्चतम कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। शुक्रवार 8 जनवरी 2021 को रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
सोने के रेट ( Gold-Rate) में गुरुवार 7 जनवरी 2021 को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। भारतीय सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने भाव एक बार फिर सस्ता हो गया। 649 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ सोना की कीमत 51011 रुपए पर पहुंच गई। जानकारों का कहना है कि फिलहाल बाजार में उठापटक जारी रहेगी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के अनुसार, 8 जनवरी 2021 को 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50572 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46510 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 38081 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
Published on:
08 Jan 2021 06:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
