
सोना रिकॉर्ड हाई से 10,640 रुपए हुआ सस्ता, खरीदने का सही वक्त, जानें गोल्ड का आज का भाव
लखनऊ. मार्च माह में सोने का भाव चार दिन में तीन दिन लगातार बढ़ा। सिर्फ एक दिन अचनाक सोने के दाम में गिरावट आ गई। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सोने का भाव (Gold Price Today) 48,660 रुपए है। यह दाम 24 कैरेट और 10 ग्राम सोने का है। कुल के मुकाबले 4 मार्च को सोने की कीमत में 10 रुपए का इजाफा हुआ है। उसके बाद भी सोने सस्ता है। 9 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 59,300 अब तक के सबसे अधिक थी। अगर ऐसे आंका जाए तो सोना करीब 10,640 रुपए सस्ता हुआ है। तो गोल्ड खरीदने का यह सुनहरा मौका है, यह अपने रिकॉर्ड हाई से 10,640 रुपए सस्ता हुआ है।
लखनऊ में छह जनवरी 2021 को 24 कैरेट दस ग्राम सोने का भाव 51,350 रुपए था। 4 मार्च को 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 48660 रुपए दर्ज किया गया यानि की इन दो माह में सोना करीब 2690 रुपए सस्ता हुआ है। वैसे सोने में काम करने वाले जानकारों को मानना है कि, सोने अभी एक बार फिर सस्ता होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में 2021-22 में सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाना का ऐलान किया है। जिससे उम्मीद है कि सोना और चांदी और सस्ता हो।
राजधानी लखनऊ में 4 मार्च को 22 कैरट के 10 ग्राम सोने के दाम 44,610 रुपए हैं। यह कल के दाम से 10 रुपए अधिक है। 3 मार्च को सोने का भाव 44,600 रुपए था। पांच जनवरी 2021 को सोने का भाव 50,150 रुपए था। इस हिसाब से सोना आज डेट में 5540 रुपए सस्ता हुआ है।
Updated on:
04 Mar 2021 11:23 am
Published on:
04 Mar 2021 11:23 am
