तीन राज्यों को यूपी आने की छूट :- गोवा, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी रेट तीन प्रतिशत से भी कम हो गई है, इसलिए अब इन तीन राज्यों से यूपी आने वाले यात्रियों को 1-15 अगस्त तक कोविड जांच या वैक्सीनेशन रिपोर्ट नहीं दिखानी पड़ेगी। इन राज्यों से आने वाले लोग बिना रोक-टोक यूपी आ सकते हैं। वहीं बाकी बचे 9 राज्य महाराष्ट्र सहित केरल, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए श्ह पाबंदी जारी रहेगी।