22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश से रेलवे ट्रैक धंसा, आठ ट्रेनें हुईं कैंसिल

- गोरखपुर-आनंदनगर रेलवे रूट पर हुई घटना से रेल यात्री हुए परेशान
less than 1 minute read
Google source verification
trains canceled

trains canceled

लखनऊ/महराजगंज. भारी बारिश से गोरखपुर-आनंदनगर रेलवे रूट पर पीपीगंज व मानीराम के बीच रेलवे ट्रैक धंस गया। जिस वजह से सुबह 7 बजे के बाद गोरखपुर से नौतनवा व लखनऊ जाने वाली ट्रेन एवं लखनऊ व नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली आठ ट्रेनें स्थगित कर दी गईं। गुरुवार सुबह हुई इस घटना की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन के यात्रियों को आनन्द नगर से स्पेशल ट्रेन से गोंडा पहुंचाकर दूसरे ट्रेन में शिफ्ट किया गया है।

आनंदनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक धंसने से 05077 नौतनवा से गोरखपुर, 05078 गोरखपुर से नौतनवा, 05033 गोरखपुर से बढ़नी, 05034 बढ़नी से गोरखपुर, 05375 गोरखपुर से बढ़नी के अलावा 05010 गोरखपुर से पनवेल रेलगाड़ी को स्थगित कर दिया गया। इन यात्रियों को आनन्द नगर से गोंडा तक 05065 नंबर की ट्रेन से भेजा गया। वहां से दूसरे ट्रेन से यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया। यह सभी ट्रेन एक्सप्रेस हैं। देर शाम तक रेलवे रूट प्रभावित रहा। मानीराम-पीपीगंज के बीच ट्रैक पर तेजी से काम हो रहा था। रेलवे ट्रैक धंसने से नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 05377 पीपीगंज स्टेशन पर खड़ी थी। उसे वहीं से नौतनवा लौटा दिया गया।

Petrol Diesel Price Today : आश्चर्य, लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार दिन से नहीं बढ़ीं, इस दिन राजधानी में हो जाती पेट्रोल की सेंचुरी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग