14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी में पांच दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट

- मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए जारी किया है यलो अलर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी में पांच दिन मूसालधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी में पांच दिन मूसालधार बारिश का अलर्ट

लखनऊ. मानसून लगातार अपनी चाल बदल रहा है। कभी तेज तो कभी उसकी गति धीमी हो जाती है। यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट किया है कि आने वाले पांच दिन यूपी में मूसलाधार बारिश होगी। कुछ जिलों में बादलों के जमकर बरसने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मानसून का मचला मन, यूपी में अगस्त में झूम के बरसेंगे बादल आईएमडी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा शामिल हैं।

यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी के बावजूद उमस और गर्मी का असर है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई पर दस बजते-बजते बादलों ने डेरा डाला और करीब कई घंटे झमाझम बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग