देर से स्विंग कराने में माहिर भुवनेश्वर कुमार :- भुवनेश्वर कुमार भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनका समझौता है। भुवनेश्वर कुमार एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराते है, देर से स्विंग कराने में माहिर हैं। साथ ही बल्लेबाजी भी बेहद कुशलता से करते हैं। यूपी के मेरठ और बुलन्दशहर से कुमार का रिश्ता है। भुवनेश्वर आईपीएल 2020 में सिर्फ चार मैच खेल सके थे। फिर कूल्हे की चोट से परेशान रहे। इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में कुमार शानदार प्रदर्शन किया।