14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

Video: लोकबंधु अस्पताल में आग से मचा हड़कंप, दमकल की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना

Lok Bandhu Hospital: लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे पूरा परिसर धुएं से भर गया। दमकल विभाग और अस्पताल कर्मियों की मुस्तैदी से लगभग 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 15, 2025

Lucknow Lok Bandhu Hospital  Fire:  लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में सोमवार शाम  उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की दूसरी मंजिल से अचानक धुएं के गुबार उठने लगे। महज कुछ ही मिनटों में पूरी मंजिल धुएं से भर गई। आनन-फानन में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और दमकल विभाग ने मिलकर करीब 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने का कारण शुरुआती जांच में एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घटना का समय और स्थिति

आज शाम  लगभग 9:30 बजे, अस्पताल की दूसरी मंजिल से धुंआ उठता देखा गया। यह मंजिल अस्पताल की एक प्रमुख चिकित्सा इकाई है, जहां कई गंभीर मरीज भर्ती थे। धुएं की गंध महसूस होते ही डॉक्टरों और स्टाफ ने बिना समय गंवाए मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ मरीज बेड से चल नहीं सकते थे, उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से नीचे पहुंचाया गया, वहीं गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ICU वार्ड से हटाया गया।