8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन पर बोले मौलाना, कोरोना का टीका लगवाना जायज

इस्लाम मे सुनी सुनाई बातों पर फैसला लेना नाजायज : सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Dec 2020, 5:35 PM IST

कोरोना वैक्सीन पर बोले मौलाना, कोरोना का टीका लगवाना जायज

कोरोना वैक्सीन पर बोले मौलाना, कोरोना का टीका लगवाना जायज

लखनऊ. कोरोना वैक्सीन को लेकर मुस्लिम समाज में कई सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों पर सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहाकि, इस्लाम मे सुनी सुनाई बातों पर फैसला लेना नाजायज है। तस्दीक के बगैर गलत या हलाल कहना जायज नहीं है। कोरोना वैक्सीन को गलत कहने वाले यह बताए कि यह किस डॉक्टर ने बताया है।

UP Panchayat Chunav : ग्राम प्रधान के चुनाव में सीधे उतरने में डर रहे राजनीतिक दल

रशीद फरंगी महली ने कहाकि, जान की हिफाजत इस्लाम में सबसे अहम बताया गया है। पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने दवा के जरिए इलाज कराने का हुक्म दिया है। कोरोना के इलाज का कोई विकल्प नहीं है। रशीद फरंगी महली ने कहाकि, अगर किसी दवा में कोई गलत चीज भी शामिल हो और जान बचाने के लिए उसका कोई विकल्प न हो तो वो ली जा सकती है। मेरी सभी से गुजारिश है कि पोलियो वैक्सीन की तरह कोरोना वैक्सीन के लिए अफवाह न फैलाए बल्कि वैक्सीन का इंतजार करें और डॉक्टर की सलाह लें।