5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Metro को बना दिया मेटरो, हिंदी भाषा के जानकारों ने जताई आपत्ति

Lucknow Metro (LMRC) : मेट्रो के स्टेशनों पर यात्रियों के स्वागत में लगे एलईडी स्क्रीन पर मेट्रो शब्द गलत लिखा दिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 6 Sep 2017, 5:00 PM IST

Lucknow Metro News

Lucknow News. व्यापक तैयारियों के बीच मंगलवार को शुरू हुई Lucknow Metro बुधवार को यात्रियों लिए शुरू हो गई। पहले ही दिन मात्र 8 किमी का सफर तय करने से पहले उसमें खराबी आ गई। इन सबके बीच एक और लापरवाही ने लखनऊ के लोगों का मन खट्टा दिया। मेट्रो के स्टेशनों पर यात्रियों के स्वागत में लगे एलईडी स्क्रीन पर मेट्रो शब्द गलत लिखा दिखा।

स्टेशन पर लगी मेट्रो की एलईडी स्क्रीनों पर 'मेटरो' लिख दिया गया है। आम यात्रियों पर इस त्रुटि का कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन हिंदी भाषा के जानकारों और विद्वानों ने इस त्रुटि को लेकर आपत्ति जताई है। दरअसल, यह आपत्ति इसलिए भी है क्योंकि मेट्रो के प्रोजेक्ट में एक-एक चीज की बारीक परख होती है और उसकी तैयारी पूरी कुशलता के साथ की जाती है। मामला सामने आने के बाद इसे 'टाइपिंग मिस्टेक' बताकर सुधारने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

Lucknow University के हिंदी विभाग के शोध छात्र आनंद कुमार कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश की बड़ी आबादी हिंदी भाषा का प्रयोग करती है। मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट, जो कार्यकुशल और जानकार लोगों की देखरेख में संपन्न होते हैं, उनमें इस तरह की त्रुटि चिंता का विषय है। इसमें तत्काल सुधार किया जाना चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

Lucknow Metro के मेटरो होने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी। लोग तरह-तरह की टिप्पणियों के साथ इसकी आलोचना करने लगे। यह सूचना जब मेट्रो प्रशासन तक पहुंची तो उसने मामले का संज्ञान लेते हुए सक्रियता दिखाई। मेट्रो के एक अफसर ने पत्रिका को बताया कि टाइपिंग में गलती के कारण यह भूल हुई है। इसे तत्काल सुधारने कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - प्रताप नारायण मिश्रा युवा साहित्यकार सम्मान के लिए 6 साहित्यकार चयनित