31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी थपथपाई सीएम योगी की पीठ

- कहा, योगी ने यूपी में कानून का राज स्थापित किया- गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, फोरेसिंक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Aug 2021, 4:31 PM IST

पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी थपथपाई सीएम योगी की पीठ

पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी थपथपाई सीएम योगी की पीठ

लखनऊ. UP State Forensic Science Institute in lucknow पीएम नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लखनऊ दौरे में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर पीठ थपथपाई। और कहाकि, सीएम योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया हैं। अपने चार साल के कार्यकाल में सीएम योगी ने सूबे में कानून का राज स्थापित किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ को तोहफा, यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज का किया शिलान्यास

अमित शाह ने लगवाए भारत माता की जय के नारे :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ को एक बड़ा तोहफा दिया। अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिए शिलान्यास किया और उसका भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कार्यक्रम में भारत माता की जय के नारे लगवाए और कहाकि, उत्तर प्रदेश में जिनको सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उनके कानों तक ‘भारत माता की जय’ की आवाज जानी चाहिए।

माफियाराज और जातिवाद खत्म :- गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगाग्रस्त था। महिलाएं असुरक्षित थीं। दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। प्रदेश में माफियाओं का राज था। आज 2021 में यूपी में खड़ा हूं तो गर्व से कहता हूं कि सीएम योगी के चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो चुका है। यूपी में माफियाराज और जातिवाद खत्म हो गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीब और कमजोर लोगों को मिल रहा है।

प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है भाजपा :- विधानसभा चुनाव 2022 करीब हैं। विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, यूपी में जैसे ही चुनाव आते हैं नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करते हैं। ये नेता कोरोना काल में मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करते। किसानों की मुश्किलों में काम नहीं आते लेकिन चुनाव आते ही बयानबाजी में लग जाते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि विपक्ष के नेता एक बार फिर से 2022 में करारी हार के लिए मन बना लें। भाजपा यहां फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

सब कुछ गृहमंत्री की वजह से हुआ : सीएम योगी

यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश में चार वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृहमंत्री अमित शाह की वजह से ही हुआ है। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है।