कीमत करीब 700 रुपए :- कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो ही गैस आएगी। इसकी कीमत करीब 700 रुपए है। कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी। पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर मथुरा, बनारस, प्रयागराज, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध होगा।