
भाजपा-आरएसएस वोट के लिए, हिन्दू-मुस्लिम में शादी कर लेते हैं : ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ. वोट के लिए भाजपा के डबल नीति पर हमला करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि, भाजपा-आरएसएस वोट के लिए,हिन्दू-मुस्लिम में शादी करते लेते है।
वोट के लिए भाजपा के दो चेहरे को दिखाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, देश मे हिन्दू मुस्लिम में नफ़रत फैलाने वालों को जब वोट लेना होता है तो चादर चढ़ाने जाते है,उनको अधिकार देना होता है तो मुकर जाते है,अभी हाल में वोट के लिए गुजरात नगर पंचायत चुनाव में 31 मुस्लिम को टिकट दिया। भाजपा-आरएसएस वोट के लिए,हिन्दू-मुस्लिम में शादी करते लेते है।
अपने एक अन्य ट्विट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लिखा कि, भाईचारा बनाओ 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाओ। भाजपा पिछड़ों-दलितों-अल्पसंख्यको को आपस मे लड़ाकर आपका अधिकार लूट रही है,जब तक एक होकर नहीं लड़ोगे हिस्सेदारी नहीं ले पाओगे।
Published on:
25 Feb 2021, 5:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.