3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ती महंगाई पर यूपी की जनता के दर्द को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा को दिखाया आईना

- मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Feb 2021, 12:25 PM IST

बढ़ती महंगाई पर यूपी की जनता के दर्द को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा को दिखाया आईना

बढ़ती महंगाई पर यूपी की जनता के दर्द को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा को दिखाया आईना

लखनऊ. यूपी में महंगाई को लेकर पूरा प्रदेश परेशान है। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि ने यूपी की जनता की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार और उनके तथाकथित बिजनेस मित्रों पर निशान साधते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, अर्थव्यवस्था के दोनों छोरों पर खरबपति मित्रों के लिए बैटिंग करने वाली मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई है।

सीएम योगी ने बनाया एक बड़ा रिकार्ड, तीन दिग्गज मुख्यमंत्री न कर सके ये काम

बढ़ती महंगाई में यूपी की जनता के दर्द को लेकर भाजपा को आईना दिखाते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, पिछले तीन महीने में घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए बढ़े। पेट्रोल डीजल शतक मारने की तरफ बढ़ ही चुके हैं। अर्थव्यवस्था के दोनों छोरों पर खरबपति मित्रों के लिए बैटिंग करने वाली मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई है। लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम Rs. 89.12 प्रति लीटर हैं।