8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में ओवैसी भगवान राम का दर्शन कर लें तो अच्छा होगा : कौशल किशोर

- असदुद्दीन ओवैसी तीन दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। इस बार वो अपने दौरे की शुरुआत अयोध्या से करेंगे, जहां रूदौली कस्बे में वो 7 सितंबर को वंचित शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Sep 2021, 12:35 PM IST

अयोध्या में ओवैसी भगवान राम का दर्शन कर लें तो अच्छा होगा : कौशल किशोर

अयोध्या में ओवैसी भगवान राम का दर्शन कर लें तो अच्छा होगा : कौशल किशोर

लखनऊ. आगामी 7 सितंबर को अयोध्या दौरे पर आने वाले आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को सलाह देते हुए भाजपा सांसद व केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहाकि, ओवैसी राम मंदिर जाकर भगवान राम का दर्शन भी कर लें तो अच्छी बात रहेगी।

जन आशीर्वाद यात्रा को भारी समर्थन :- लखनऊ स्थित दारुलसफा में नशा मुक्ति को लेकर एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहाकि, ओवैसी की खुद की पार्टी है। वह आंदोलन करें, उनको कोई रोक नहीं रहा है, पर जनता लोगों की भावनाओं और विचारों को समझती। जनता को यह पता है कि उसको किसने क्या दिया है? इसलिए जनता जन आशीर्वाद यात्रा को बड़े पैमाने पर समर्थन कर रही है और आरती भी उतार रही है।

अखिलेश की उड़ रहे हैं खिल्ली :- अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए मलिहाबाद सांसद कौशल किशोर ने कहाकि, पिछली बार वह बहुमत में थे फिर भी 300 की संख्या नहीं प्राप्त कर पाए थे। 400 पार करने का मतलब कि तीन सीटें ही बचेंगी। तीन सीटें वह किसको दे रहे हैं. वह भी ले ले। अखिलेश की बातों पर कौन भरोसा कर रहा है? उनकी पार्टी के लोग भी भरोसा नहीं कर रहे हैं और उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

भाजपा की एक सीट बढ़कर आएगी :- भाजपा सांसद कौशल किशोर ने आगे कहाकि, अखिलेश यादव 400 छोड़े 40 सीट पार कर लें तो ठीक रहेगा। भाजपा ने ऐसी बात कभी नहीं कही। पिछली बार 300 सिटी पार करने को बोला था, जिसमें से वह 325 सीटें गठबंधन के साथ पाई। इस बार भाजपा को 325 सीटों से एक ही सीट ज्यादा मिले, यानी कि 326 ही क्यों न हो पर सीटें बढ़कर आएंगी और हर जगह वोट का परसेंटेज बढ़ेगा।

7 सितम्बर को ओवैसी का अयोध्या दौरा :- असदुद्दीन ओवैसी तीन दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। इस बार वो अपने दौरे की शुरुआत अयोध्या से करेंगे, जहां रूदौली कस्बे में वो 7 सितंबर को वंचित शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 8 सितंबर को असदुद्दीन ओवैसी का सुल्तानपुर में कार्यक्रम है। फिर दौरे के आखिरी दिन यानी 9 नवंबर को ओवैसी बाराबंकी जाएंगे।

धान किसान परेशान खेतों को चाहिए अभी और बारिश का पानी, आने वाले दो दिन भारी बारिश का मौसम अलर्ट