3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : बाहुबली की पत्नी श्रीकला जीत कर खिलखिलाई तो अभिनेत्री दीक्षा सिंह हुईं मायूस, बैंक मैनेजर युवा बना मिसाल

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट में इस बार कई उम्मीदवारों की जीत और हार ने सबको चौंका दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 May 2021, 7:33 PM IST

बाहुबली की पत्नी श्रीकला जीत कर खिलखिलाई तो अभिनेत्री दीक्षा सिंह हुईं मायूस, बैंक मैनेजर युवा बना मिसाल

बाहुबली की पत्नी श्रीकला जीत कर खिलखिलाई तो अभिनेत्री दीक्षा सिंह हुईं मायूस, बैंक मैनेजर युवा बना मिसाल

लखनऊ. UP Panchayat Election Results 2021 Updates : यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट में इस बार कई उम्मीदवारों की जीत और हार ने सबको चौंका दिया। बाहुबली पूर्व सांसद की पत्नी श्रीकला ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता तो मॉडल और अभिनेत्री दीक्षा सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। जिससे वह और उनके समर्थक बेहद मायूस हुए। पर एक युवा सबके लिए मिसाल बन बया। उसने बैंक मैनेजर की नौकरी से इस्तीफा देकर पुचायत चुनाव लड़ा और सोनभद्र के घोरावल विकासखंड के डोरिहार ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ। इस युवा की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार

धनंजय की तीसरी पत्नी श्रीकला सिंह Srikala विजयी :- जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-45 से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी श्रीकला सिंह ने चुनाव जीत लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं श्रीकला ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को हराया है। श्रीकला को कुल 14827 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी देवी 3524 ही मत प्राप्त कर सकीं। श्रीकला तेलंगाना के रईस परिवार से है। उनके पिता तेलंगाना में विधायक रह चुके हैं।

अभिनेत्री दीक्षा सिंह हारी समर्थ मायूस :- यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट में मॉडल और अभिनेत्री दीक्षा सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। जौनपुर के बक्शा वार्ड 26 से मिस फेमिना रनर दीक्षा सिंह को भाजपा नेता स्वर्गीय राजमणि सिंह की भतीजी श्रीमति नगीना सिंह ने हरा दिया। नगीना सिंह को करीब सात हजार वोट मिले। दीक्षा को केवल 2000 मत मिले। दीक्षा सिंह ने पीएम मोदी को अपना आदर्श बताया। बक्शा ब्लाॅक के चितौड़ी गांव निवासी दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह का गोवा में कारोबार है। दीक्षा पंचायत चुनाव में भागीदारी के लिए गांव आई थीं।

आशीष बने सबके लिए मिसाल :- आशीष कुमार मिश्रा (25 वर्ष) बैंक में मैनेजर थे। पर चुनाव और समाज सेवा का ऐसा नशा लगा कि बैंक मैनेजर के पद से त्यागपत्र देकर पंचायत चुनाव लड़ा। यूपी के पिछड़े जिले सोनभद्र के घोरावल विकासखंड के डोरिहार ग्राम पंचायत के नए ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। आशीष ने बीएचयू वाराणसी से एमकाम और एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा ने बताया कि उनकी इच्छा अपने गांव का समग्र विकास करना है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश