पहले तौकते फिर यास तूफान से हुई बारिश ने मेंथा की फसल बर्बाद कर दी। बची खुची फसल प्री-मानसून से बर्बाद हो गयी। किसानों के मुताबिक 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। कहीं-कहीं तो खेत में खड़ी फसल पानी के वजह से सड़़ गई । जिन किसानों ने बारिश से पहले मेंथा फसल को काटकर तेल निकलवा लिया था, उन्हें तो राहत मिल गई लेकिन जिन किसानों के खेत में मेंथा लगी है, उनमें 90 फीसदी कम तेल निकल रहा है।