लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 22 october कभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को मुद्दा बनाने वाली भाजपा आज जब सत्ता में है तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि पेट्रोल डीजल के दाम इस उंचाई तक छूएंगे कि लोगों के दिल से आह निकल जाएगी। 20 अक्टूबर को 34 पैसे, फिर 21 अक्टूबर को 34 पैसे दाम बढ़ने के बाद आज 22 अक्टूबर शुक्रवार को 34 पैसे की फिर वृद्धि हुई। इस प्रकार तीन दिन में पेट्रोल के दाम में 01.02 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में शुक्रवार 22 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 103.49 रुपए/ लीटर और लखनऊ में डीजल का 22 अक्टूबर को भाव 95.70 रुपए/लीटर पहुंच गया है। सिर्फ 04.30 रुपए की कमी है जब डीजल भी अपनी सेंचुरी पूरी कर लेगा।