3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौधरी अजित सिंह के निधन पर अखिलेश, प्रियंका, मायावती सहित कई नेताओं ने दुख भरे मन से कहा, अपूर्णीय क्षति

RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख भरे मन से श्रद्धांजलि अर्पित की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 May 2021, 11:09 AM IST

चौधरी अजित सिंह के निधन पर अखिलेश, प्रियंका, मायावती सहित कई नेताओं ने दुख भरे मन से कहा, अपूर्णीय क्षति

चौधरी अजित सिंह के निधन पर अखिलेश, प्रियंका, मायावती सहित कई नेताओं ने दुख भरे मन से कहा, अपूर्णीय क्षति

लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह (RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death) का गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है। चौधरी अजित सिंह के निधन पर यूपी सहित देश में उनके समर्थकों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं में दुख की लहर फैल गई। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख भरे मन से श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौधरी अजीत सिंह का निधन अत्यंत दुखद : सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रभु श्री राम शक्ति प्रदान करें : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने ट्विटर पर लिखा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अपूरणीय क्षति : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बेहद दुख भरे लहजे में कहाकि, लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। @jayantrld व आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।

शक्ति प्रदान करे : मायावती

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

किसानों के हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले अजीत सिंह का निधन दुखद : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, जीवन पर्यन्त किसानों के हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों, समर्थकों को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दे।

भावभीनी श्रद्धांजलि : ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतृप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह अपार दुख सहन करने के लिए संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि! ॐ शांति:

कोरोना वायरस से चौधरी अजित सिंह निधन : राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह (RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death) का गुरुवार को सुबह छह बजे निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे। और अपना इलाज गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में करा रहे थे। 20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। समर्थकों में दुख लहर दौड़ गई है। तमाम नेता उनके निधन पर शोक संदेश दे रहे हैं।