घबराइए नहीं, सोनम वांगचुक के लखनऊ आने का राजफाश करते हैं। बीबीएयू सोनम वांगचुक को मानद उपाधि देगा। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 26 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि शिक्षा सुधारक, इंजीनियर व इनोवेटर सोनम वांगचुक होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह में उन्हें डीएससी की मानद उपाधि भी देगा।