6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने बदला मिजाज, ठंडी हवा और बारिश से आम जनता के खिले चेहरे, तो किसानों की बढ़ी बेचैनी

यूपी में मौसम की बदली से किसानों की बेचैनी बढ़ गयी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 11 Apr 2018, 2:16 PM IST

lucknow news

लखनऊ. यूपी में मौसम के सुहाने दर्शन हुए। सुबह ठंडी हवा चली और फिर थोड़ी देर बाद बारिश हुई। इस बारिश की वजह से जहां एक ओर कई लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे के रंग उड़ गए। वजह साफ है कि आम इंसान के लिए बारिश मतलब गर्मी से राहत। लेकिन यही राहत किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। खेतों पर गेहूं की फसल कटी पड़ी है। यह फसल भीगने से किसानों को तगड़ा घटका लगा है।

किसानों के सामने बड़ी चुनौती

सालभर किसान जिस शिद्दत से मेहनत करते हैं, उस मेहनत पर एक झटके में पानी फिर जाता है। आलू बेल्ट में नुकसान झेल रहे किसानों के सामने बड़ी चुनौती है। मथुरा में तो आलम ये है कि लबालब बारिश होने से खेतों में पानी भर रहा है, जिसकी वजह से कटी रखी फसल डूब गयी।

रातभर गर्मी होने के बाद सुबह अचानक मौसम बदला। यूपी में कहीं अच्छे से बारिश हुई, तो कहीं पर सिर्फ बूंद-बूंद ही पड़ी। राजधानी लखनऊ में सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही थोड़ी देर बाद हल्कि बारिश शुरू हो गयी। इस बात से खफा या फिर यूं कहें कि परेशान खेतों में काम करने वालों के पास इस बारिश के थमने का इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं है। खेतों में रखी कटी फसल डूब जा रही है। सालभर जिसके लिए मेहनत करो, गांव से शहर के चक्कर काटो, उस मेहनत पर इस तरह पानी फिरता है।

कहीं बारिश की बूंदें तो कहीं रहेगा कम दबाव

हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की सूचना दे दी थी लेकिन जानकारी का भाव होने के बावजूद मौसम को लेकर किसानों की बेरुखी जायज है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ मिलेगा। हालांकि, प्रदेश के कुछ स्थानों पर कम दबाव का आसार है, तो वहीं कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।