26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Oscars 2023: RRR ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू गाने की धुन पर झूमीं लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राएं

RRR Film के गाने का सुमार लखनऊ में भी देखने को मिला, जहा हॉस्टल की लड़कियों ने धमाल मचाया, वही आम पब्लिक ने कलाकारों की तारीफ की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2023, 12:32 PM IST

 दिल खोलकर दी बधाई

दिल खोलकर दी बधाई

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एस एस राजमौली द्वारा निर्देशित आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू #NatuNatu को 95 एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार मिलने पर खूब जश्न मनाया है। लखनऊ विश्वविद्यालय और डॉ बीआर अम्बेडकर छात्रावास की छात्राओं ने इस जीत का जश्न मनाया और साथ नाटू-नाटू सांग की धुन पर ग्रुप डांस किया।

यह भी पढ़ें: इन्फ्लूएंजा के नए वायरस को लेकर लखनऊ के सभी अस्पताल अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग तैयार

बोले कलाकार, दिखी चेहरे पर खुशी

वही दूसरी तरफ लखनऊ थिएटर ग्रुप के कलाकारों के बीच में भी खुशी देखने को मिली। वरिष्ठ नाटककार मुकेश वर्मा ने कहा कि फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना 'नाटू नाटू' ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95 वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता। हम सभी के लिए एक गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें: महिलाएं और पुरुष डायटिंग को लेकर करते है गलतियां, नहीं घटता है वजन

कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, 'नाटू नाटू' ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा, 'नाटू नाटू' इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।