30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बिजली गिरने से 44 की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी दुखी

- यूपी में रविवार को बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 झुलस गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 4:52 PM IST

यूपी में बिजली गिरने से 44 की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी दुखी

यूपी में बिजली गिरने से 44 की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी दुखी

लखनऊ. lightning Thunderstorm यूपी में रविवार को बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 झुलस गए। इस दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया।

सीएम योगी का सख्त आदेश, रात में बिजली कटी तो भुगतेंगे अफसर

यूपी में बिजली गिरने से 44 की मौत :- यूपी में रविवार को बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 झुलस गए। मृतकों में प्रयागराज में 14, कानपुर देहात व फतेहपुर में पांच-पांच, कौशांबी में 4, फिरोजाबाद व फतेहपुर में तीन-तीन, उन्नाव, सोनभद्र व हमीरपुर में दो-दो, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, मिर्जापुर व हरदोई में एक-एक लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक मवेशियों की भी जान गई है।

मुख्यमंत्री योगी दुखी :- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने व डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल बांटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

जनहानि हृदयविदारक : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग