26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / मौसम विभाग का यूपी में दो दिन तूफान ताउते की वजह से भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी में दो दिन तूफान ताउते की वजह से भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Weather alert UP 2 days tauktae Heavy rain strong wind - यूपी में तूफान ताउते की वजह से मची तबाही - लगातार बारिश और तेज हवाओं से यूपी के सभी जिलों में सावन जैसे मौसम - गुरुवार, शुक्रवार को भी ताउते का असर रहेगा, आईएमडी का अलर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 May 2021, 10:39 AM IST

UP Weather Alert latest Hindi news

UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. Weather alert UP 2 days tauktae Heavy rain strong wind यूपी में तूफान ताउते की वजह से तबाही मची हुई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से यूपी के लगभग सभी जिलों में इस वक्त सावन जैसे मौसम बन गया है। तापमान में करीब 11 डिग्री गिरावट आई है। आईएमडी का अलर्ट है कि, गुरुवार, शुक्रवार को भी ताउते का असर रहेगा। बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट आने का आसार है।

1621 नहीं सिर्फ तीन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी में हुई मौत, बाकी सब गलत : बेसिक शिक्षा मंत्री

पश्चिमी विक्षोभ और ताउते तूफान की वजह से यूपी में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदलाव हुआ है। गुरुवार को भी आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहा। राजधानी लखनऊ और उसके साथ लगे आस पास के जिलों में गुरुवार को भी सुबह से मौसम खराब है। तेज हवाएं चल रहीं हैं। और कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। आने वाले तीन मौसम में कोई अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

बादलों की आवाजाही बनी रहेगी :- आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक जेपी गुप्ता, चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी दिनभर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार हैं।

लखनऊ में कुल 22.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड :- मौसम विभाग ने बताया कि, लखनऊ में 24 घंटे में कुल 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। दिनभर हुई बारिश के कारण दिन और रात का पारा लुढ़क गया। लखनऊ का सामान सामान्य से 11 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ है। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।